ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : मनचलों की हुई जमकर धुनाई, छेड़खानी से नाराज छात्रा ने पीट डाला

PATNA : राजधानी पटना में मनचलों की पिटाई का एक ताजा मामला सामने आया है। छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने एक.. दो नहीं बल्कि 3 मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। घटना पटना के बेली रोड

पटना : मनचलों की हुई जमकर धुनाई, छेड़खानी से नाराज छात्रा ने पीट डाला
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में मनचलों की पिटाई का एक ताजा मामला सामने आया है। छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने एक.. दो नहीं बल्कि 3 मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। घटना पटना के बेली रोड स्थित पटेल भवन के पास हुई। यहां से गुजर रही एक छात्रा के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी की। यही नहीं तीनों ने मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने मनचलों को खदेड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी छात्रा का साथ दिया और मनचलों को पकड़ लिया। 


इसके बाद छात्रा ने तीनों मनचलों की लात घूसों और डंडे से पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शास्त्रीनगर थाने की पुलिस तीनों मनचलों को पकड़ कर थाने ले गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग छात्रा की हिम्मत के कायल हो गए। खबर के मुताबिक छात्रा पटेल भवन के पास से ही गुजर रही थी। तभी तीन मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोग पहुंच गए और तीनों को पकड़ लिया। उसके बाद मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। तीनों अपना नाम और पता बताने को तैयार नहीं थे। भीड़ ने जब धमकाना शुरू किया तो तीनों ने अपना गौतम, दूसरे ने अप्पन बताया। तीनों बेलदारी टोला और शेखपुरा मोड़ के रहने वाले हैं।


मनचलों को पकड़ने में छात्रा की मदद स्थानीय लोगों ने भी की। इस मामले पर शास्त्रीनगर थाना प्रभारी रामशंकर सिंह कहा है कि पीड़िता ने कम्प्लेन दर्ज नहीं कराई है। अगर केस नहीं कराया जाएगा तो पुलिस अपने बयान पर केस दर्ज कर तीनों मनचलों पर कार्रवाई करेगी।