ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में मॉल से सामान चुराने वाले डायल 112 के जवानों के खिलाफ एक्शन, चार पुलिसकर्मी लाइन जाहिर

PATNA: पटना के राजीव नगर में बंद मॉल से सामानों की चोरी करने के मामले में आरोपी डायल 112 के पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पटना एसएसपी के निर्देश पर हुई शुरुआती जांच के

पटना में मॉल से सामान चुराने वाले डायल 112 के जवानों के खिलाफ एक्शन, चार पुलिसकर्मी लाइन जाहिर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के राजीव नगर में बंद मॉल से सामानों की चोरी करने के मामले में आरोपी डायल 112 के पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पटना एसएसपी के निर्देश पर हुई शुरुआती जांच के बाद चार जवानों ने लाइन हाजिर किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चर रही है और जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


दरअसल, पूरा मामला राजीव नगर थाना का है, जहांं रामनगरी में रैपिड बाजार मॉल के अंदर से रात के करीब 10:30 बजे डायल 112 की पुलिस टीम सामान लेकर निकली थी। पता चलने पर उनकी गाड़ी का पीछा किया गया। जिसके बाद वे लोग तेजी से भागने लगे, लेकिन लोगों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया और पुलिस चोर है के नारे भी लगाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजीव नगर पुलिस सभी को अपना साथ थाने ले गई थी।


डायल 112 के जवानों पर मॉल से सामानों की चोरी का आरोप लगने के बाद पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। जांच का जिम्मा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर को दिया गया था। शुरुआती जांच के बाद मामले में '112' के चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किया गया है। पूरे मामले पर पटना के सिटी SP ने कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है और जांच में उनके सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।