ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में महिलाओं का नहीं लगेगा बस टिकट, फ्री में करेंगी यात्रा

PATNA : बिहार राज्य परिवहन निगम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लड़कियों और महिलाओं को तोहफा दिया है. पटना में महिलाओं और लड़कियों को फ्री में बस सेवा देने का निर्णय लिया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार राज्य परिवहन निगम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लड़कियों और महिलाओं को तोहफा दिया है. पटना में महिलाओं और लड़कियों को फ्री में बस सेवा देने का निर्णय लिया गया है. बिहार के परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को सिटी बस में किराया नहीं देना होगा. 


बिहार राज्य परिवहन विभाग ने एलान किया है कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को बस में सफर करने के लिए पैसे नहीं देने होंगे. महिला सम्मान को लेकर सरकार ने ये बड़ी पहल की है. घोषणा के मुताबिक आठ मार्च को पूरे दिन महिलाएं सिटी बसों से कही भी बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. महिलाएं किसी भी रुट में महिलाओं से पैसा नहीं लिया जायेगा. महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ा पहल माना जा रहा है. 



वहीं पिछले साल परिवहन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफे के तौर पर मंथली पास की शुरुआत की थी और महिलाओं को 600 रुपये की जगह 550 रुपये में ही पास बनवाने की एलान किया था. इससे पहले भी महिला सशक्तिकण के लिए बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने महिला स्पेशल बसों की भी शुरूआत की थी. बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की AAP सरकार महिलाओं को DTDC की बसों में सालों भर मुफ्त यात्रा करवाती हैं. वहीं राजस्थान सरकार हर साल महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बसों में मुफ्त सैर करवाती है.