ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, खुद को बता रही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी

PATNA : पटना के महिला थाने में रविवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. महिला थाने में रविवार को एक अजीब वाक्या हुआ. एक महिला थाने में पहुंची और खुद को अक्षय कुमार की पत्नी बताकर मुंबई जाने की जि

पटना में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, खुद को बता रही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के महिला थाने में रविवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. महिला थाने में रविवार को एक अजीब वाक्या हुआ. एक महिला थाने में पहुंची और खुद को अक्षय कुमार की पत्नी बताकर मुंबई जाने की जिद पर अड़ गई.

महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त थी. महिला को तुरंत राजीव नगर स्थित महिला अल्पवास केंद्र भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि महिला किसी भी स्थिति में घर जाने को तैयार नहीं थी और जीद पर अड़ी थी कि उसे उसके पति अक्षय कुमार के पास मुंबई भेजा जाए और उससे बात कराई जाए. 

महिला ने आवेदन देकर कहा कि वह अक्षय कुमार की पत्नी है और शादी के बाद वे उसे पटना में छोड़कर मुंबई चले गए. कभी उससे मिलने के लिए भी नहीं आए. अब उनका फोन नंबर भी उसके पास नहीं है. आवेदन में उसने पति के पास पहुंचाने का आग्रह किया है. महिला लंबे समय तक महिला थाने में ड्रामा करती रही और वहां मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी की बात नहीं सुनी.