ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में सरकारी अफसर का मर्डर, कृषि पदाधिकारी को मारकर जमीन में गाड़ी लाश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां एक सरकारी अफसर का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. पिछले 6 दिनों से लापता चल रहे मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी की डेड

पटना में सरकारी अफसर का मर्डर, कृषि पदाधिकारी को मारकर जमीन में गाड़ी लाश
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां एक सरकारी अफसर का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. पिछले 6 दिनों से लापता चल रहे मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी की डेड बॉडी बरामद की गई है. उनके परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई थी. लेकिन आज 6 दिन बाद उनकी लाश मिली है. पटना पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के सहेबनागर से जमीन में गाड़ी हुई उनकी डेड बॉडी को बरामद किया है.


घटना राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र की है, जहां सहेबनागर से जमीन में गाड़ी हुई एक डेड बॉडी को पुलिस ने बरामद किया है. पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शव का शिनाख्त हो गया है. ये डेड बॉडी पिछले 6 दिनों से लापता मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की है. इस मामले में गोलू नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गोलू का काफी पैसे का अजय कुमार पर बकाया था.अजय हत्याकांड को गोलू ने 19 जनवरी को अंजाम दिया था.


आपको बता दें कि मृतक कृषि पदाधिकारी अजय कुमार मूल रूप से लखीसराय के बड़हिया के रहनेवाले थे. दर्ज कराई गई एफआईआर में पत्नी पूनम ने बताया था कि उनकी तैनाती मसौढ़ी में है और परिवार सहित कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध नगर रोड नंबर 2 दक्षिणी चांदमारी में रहते हैं. कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हो गये थे. जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह सोमवार को पहली बार अपने ऑफिस जा रहे थे. सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर से निकले लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचे और न दी देर शाम तक घर लौटे. अक्सर वह ट्रेन पकड़ कर मसौढ़ी जाते थे.


पत्नी के मुताबिक उनका मोबाइल बंद था. जांच में उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन मसौढ़ी प्रखंड से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित शर्मा गांव में मिली थी. पुलिस उनके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल की कॉल डिटेल और सीडीआर की भी जांच कर रही थी. लेकिन उन्हें तलाशने में विफल रही.


मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की लाश मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने इस मामले में कहा कि उन्हें इस घटना का काफी दुःख है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उम्मीद है जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.

टैग्स