ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना की सड़कों पर लड़की बनकर लेता था लोगों से लिफ्ट, फिर ऐंठता था पैसे, नहीं देने पर करता था ब्लैकमेल

PATNA : पटना के दीघा थाना इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बहुत दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि इलाके में एक लड़की सड़क पर खड़ी होकर लिफ्ट मांगती है, और फिर इ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के दीघा थाना इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बहुत दिनों से पुलिस को  शिकायत मिल रही थी कि इलाके में एक लड़की सड़क पर खड़ी होकर लिफ्ट मांगती है, और फिर इमोशनल ड्रामा करके लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठ लेती है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 

 बताया जाता है कि एक लड़की दीघा में अक्सर घूमती रहती थी और बाइक से जा रहे लोगों को हाथ देकर लिफ्ट मांगती थी. बाइक पर बैठने के बाद वह रोने लगती थी औऱ लोगों को अपनी मजबूरी बताकर उनसे पैसे ऐंठती थी. इतना ही नहीं भरोषा दिलाने के लिए वह लोगों को अपना फोन नंबर भी देती थी, लेकिन कुछ दिन बाद उसका फोन ऑफ आने लगता था. ठगी की इस घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था. लड़की  कुछ लोगों को ब्लैकमेल भी कर चुकी थी. जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. 

मामले की जांच करते हुए दीघा पुलिस ने शुक्रवार को उसको गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच के दौरान पता चला कि वह लड़की नहीं है. एक लड़का, लड़की की ड्रेस पहनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंंठता था. पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान दानापुर के रहने वाले सूरज के रुप में की गई है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.