ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में खुदाई के दौरान गिरी अपार्टमेंट की दीवार, घर छोड़ 28 परिवारों ने सड़क पर गुजारी रात

PATNA: पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित वासुदेव विहार अपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल गिर गई. यह हादसा सोमवार की रात हुई. बताया जा रहा है कि बगल की जमीन पर बेसमेंट बनाने के लिए हो रही

पटना में खुदाई के दौरान गिरी अपार्टमेंट की दीवार, घर छोड़ 28 परिवारों ने सड़क पर गुजारी रात
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित वासुदेव विहार अपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल गिर गई. यह हादसा सोमवार की रात हुई. बताया जा रहा है कि बगल की जमीन पर बेसमेंट बनाने के लिए हो रही खुदाई की वजह से यह सब कुछ हुआ. वही दीवाल गिरने के बाद हड़कंप मच गया. बुल्डिंग में रह रहे सभी लोग घर छोड़कर बहार आ गए और हंगामा शुर करने लगे.


इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर 2 थानों के पुलिस और SDO पहुंचे और बगल में चल रहे काम को रुकवा दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट का पैसेज भी धंस गया और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी. लेकिन अपार्टमेंट में रह रहे लोग डर से अपार्टमेंट में जाने से कतरा रहे हैं.


इस हादसे के बाद अपार्टमेंट गिरने की संभावना से अपार्टमेंट में रहने वाले 28 फ्लैटधारकों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल था. लोगों ने हंगामा शुरू किया तो जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय कोतवाली और बुद्धा थाने की पुलिस भी पहुंची और मामले को शांत कराया. साथ ही टूटी दीवाल को ठीक करने का काम शुरू हो गया था. सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण नाले का पानी भी भरना शुरू हो गया था.


अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड IAS अधिकारी ईश्वर चंद्र सिन्हा ने बताया कि DPS के संचालक ने मकान को खरीदा था और उसे तोड़ने के बाद नयी बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है. बेसमेंट बनाने के लिए अपार्टमेंट से सट कर 20-25 फुट नीचे तक मिट्टी की खुदाई की गयी है. साथ ही और भी अंदर खुदाई की जा रही है. इसके कारण अपार्टमेंट की दीवाल गिर गयी और पैसेज धंस गया.



टैग्स