ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में जमीन खरीदना हुआ और महंगा, 50 फीसदी तक बढ़ेगा रजिस्ट्री चार्ज

PATNA : महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बुरी खबर है. अगर आप पटना में जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसको लेकर आपको और जेब ढीली करनी पड़ेगी. पटना जिले में अब जमीन की रजिस्ट्री म

पटना में जमीन खरीदना हुआ और महंगा, 50 फीसदी तक बढ़ेगा रजिस्ट्री चार्ज
Anamika
2 मिनट

PATNA : महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बुरी खबर है. अगर आप पटना में जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसको लेकर आपको और जेब ढीली करनी पड़ेगी. 

 पटना जिले में अब जमीन की रजिस्ट्री महंगी  हो जाएगी. मुख्य मार्गों पर सर्किल रेट में 50 फीसदी और लिंक रोड में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है. किस इलाके में कितना सर्किल रेट बढ़ाया जाए, इशके लेकर 12 टीमें सर्वेक्षण कर रही है. 

25 मार्च तक सर्वेक्षण पूरा होने की संभावना है. इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि अगर सर्वेक्षण रिपोर्ट 31 मार्च के पहले राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति मिल जाएगी तो नया सर्किल रेट एक अप्रैल 2021 से लागू कर दिया जाएगा. शहरी इलाकों और ग्रामीण इलाकों में सर्वेक्षण किया जा रहा है. व्यावसायिक मुख्य, केवल व्यावसायिक, टाल, कृषि, आवासीय, मुख्य और आवासीय सहायक सड़कों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रा रही है. 

बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी 2016 को सर्वेक्षण किया गया था, जिससे भूमि का सर्किल रेट पहले की तुलना में डेढ़ गुना अधिक कर दिया गया था. एक फरवरी 2016 से 31मार्च 2017 के लिए नई दर लागू की गई थी. फिर चार साल बाद सर्किल रेट बढ़ाई के लिए सर्वेक्षण शुरू किया गया है.