ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना में जमा पानी बाइपास के दक्षिणी इलाके में छोड़े जाने पर लोगों में आक्रोश, नंदलाल छपरा के पास सड़क पर की आगजनी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण पटना में जलजमाव के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण पटना में जलजमाव के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी के मुख्य शहर से पानी को निकाल कर बाइपास के दक्षिणी इलाकों में पानी छोड़ा जा रहा है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

साउथ बाइपास के लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया. भारी संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने नंदलाल छपरा के पास पर आगजनी की. उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश निकाला. लोगों का कहना है कि शहर में जमा पानी उस इलाके में छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण साउथ बाइपास में कमर भर पानी जमा हो गया है. लोगों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है.

मंगलवार को नाराज लोगों ने सीएम का भी किया था विरोध
मंगलवार देर शाम पटना के जलजमाव का जायजा लेने निकले सीएम नीतीश को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर सीएम का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैदपुर संप हाउस के निरीक्षण के बाद रामपुर नहर की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझा बुझाकर सीएम को वहां से निकाला. आक्रोशित लोग पटना में तबाही के लिए सरकार को जिम्मेवार बता रहे हैं.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता