ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश आज जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन, 500 बेड के साथ होगी शुरुआत

PATNA : पटना के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता का आज उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 500 बेड वाले इससे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

सीएम नीतीश आज जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन, 500 बेड के साथ होगी शुरुआत
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता का आज उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 500 बेड वाले इससे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद और रेणु देवी भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य लोग भी उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। 


जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में ओपीडी सेवा पहले से ही शुरू की जा चुकी है। लेकिन सोमवार से इंडोर इमरजेंसी के साथ-साथ सर्जरी की सुविधा समिति अन्य सेवाएं भी शुरू हो जायेंगीं। दिल के मरीजों के लिए पटना में वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी। जयप्रभा मेदांता के निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार से 330 बेड पर मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसे बाद में बढ़ाकर 500 बेड का किया जाएगा। अस्पताल में 48 आईसीयू बेड तैयार है। इमरजेंसी, आईसीयू, कार्डियोलॉजी, कैथलैब, हृदय रोगियों के लिए सीसीयू, ओटी, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग की सर्जरी, डायलिसिस, नेफ्रोलॉजी, मेडिसीन और गेस्ट्रो विभाग से जुड़े ओपीडी और इंडोर समेत सभी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, लैब के साथ एक्सरे, दो एमआरआई, सिटी सकैन, मेमोग्राफी समेत सभी तरह के उच्चस्तरी लैब में जांच शुरू हो जाएगी। निदेशक ने बताया कि दूसरे चरण में शिशु रोग विभाग और स्त्री रोग विभाग की शुरुआत की जाएगी।


अस्पताल में 25 फीसदी बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित होगा। इनका इलाज केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की दर से किया जाएगा। गरीब मरीजों के इलाज को लेकर पहले ही मेदांता प्रबंधन और राज्य सरकार के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो चुका है। कोरोना काल मे मेदांता अस्पताल में इलाज की सुविधा बहाल करने की मांग की जा रही थी।

टैग्स