ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

पटना में गुलाबी ठंड : 24 घंटे में पारा 9 डिग्री गिरा, अगले दो दिन बिहार में येलो अलर्ट

PATNA : सितंबर महीने के आखिरी दिन और अक्टूबर की शुरुआत में ही पटना के लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो गया है। दरअसल चक्रवाती तूफान गुलाब की वजह से मौसम में जो बदलाव आया है उसक

पटना में गुलाबी ठंड : 24 घंटे में पारा 9 डिग्री गिरा, अगले दो दिन बिहार में येलो अलर्ट
Editor
3 मिनट

PATNA : सितंबर महीने के आखिरी दिन और अक्टूबर की शुरुआत में ही पटना के लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो गया है। दरअसल चक्रवाती तूफान गुलाब की वजह से मौसम में जो बदलाव आया है उसके कारण पटना के लोगों को ठंड का एहसास समय से पहले ही होने लगा। पिछले 24 घंटे में पटना का पारा 9 डिग्री नीचे गया है और अभी इसमें गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ज्यादातर घरों में एसी और कूलर बंद रहे। सुबह से ही 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही और रात में भी बारिश हुई। 


पटना में अगले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। आज यानी 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावे मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आज से लेकर 2 अक्टूबर की सुबह तक का अलर्ट जारी किया है। वैशाली, समस्तीपुर व खगड़िया में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है। पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय के लिए भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, गया, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों में इसका असर भी दिख रहा है। चक्रवाती हवा के साथ हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन पर भी असर पड़ा है और पारे में तेजी से गिरावट है आई है। मौसम विभाग ने तीन अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में अलग अलग जिलों के लिए भारी व अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में 2 से 3 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा के लिये अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, बेगूसराय और अररिया में भारी बारिश के आसार हैं।

संबंधित खबरें