ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में गोलघर के पास लगी आग : गैस सिलेंडर में विस्फोट से दहशत ; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

PATNA : राजधानी पटना का सेंटर माने जाने वाले गोलघर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां बनी झुग्गियों में शुक्रवार की दोपहर यह आग अचानक

पटना में गोलघर के पास लगी आग : गैस सिलेंडर में विस्फोट से दहशत ; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना का सेंटर माने जाने वाले गोलघर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां बनी झुग्गियों में शुक्रवार की दोपहर यह आग अचानक लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान आ रही धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, गोलघर इलाके में पास की झुग्गियों में कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पछुआ हवा के कारण आग की लपटें विकराल रूप धारण किए हुए हैं। ऐसे में आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।


बताया जा रहा है कि, इस आगलगी में बीच-बीच में गैस सिलेंडरों के विस्फोट होने की आवाज आ रही है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। आग लगने के बाद वहां सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। इस घटना में 30 से ज्यादा लोगों के घर जलने की बात कही जा रही है। लोग अपने सामान को लेकर सड़क किनारे बैठे हैं। आग इतनी भयावह थी कि 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। 25 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी है। मौके पर 10 से ज्यादा एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है। इस हादसे में फिलहाल पांच लोगों के झुलसने की खबर आ रही है।