ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

BIHAR CRIME : पटना में घर में घुसकर ज्वेलर्स की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल कायम

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव देखने को मिल सकता है। यहां एक आभूषण कारोबारी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुस

BIHAR CRIME : पटना में घर में घुसकर ज्वेलर्स की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल कायम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव देखने को मिल सकता है। यहां एक आभूषण कारोबारी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर ज्वेलरी विक्रेता अवधेश अग्रवाल को गोली मार दी। यह घटना पीरबहोर थाना इलाके के बाकरगंज की है जो काफी व्यस्त इलाका है। 


अवेधश अग्रवाल का चांदी का थोक कारोबार है। इस घटना से कारबारियों में काफी रोष है। इसे देखते हुए पटना एसएसपी राजीव कुमार खुद जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध की तस्वीर कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस हत्या कांड को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आभूषण कारोबारी अवधेश अग्रवाल अपनी दुकान से लौटे और घर पर ही मौजूद थे। 


अचानक अपराधी उनके घर पहुंचे और पिस्तौल खींचकर गोली चलाने लगे। उन्होंने ज्वेलर अवेधश अग्रवाल को निशाना बनाया। गोली उनके दाहिने बांह में लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पटाखों की आवाज समझकर इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। घायल अवधेश अग्रवाल को आनन फानन में पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोग घरों से बाहर सड़क पर आ गए। लोगों की सूचना पर स्थानीय पीरबहोर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आसपास के लोग इस घटना के बाद से दहशत और आक्रोश में हत्या के कारणों का अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।  मृतक कारोबारी अवधेश अग्रवाल यूपी के रहने वाले थे और पटना में किराए के मकान में रह कर अपना कारोबार करते थे।


ऐसा कहा जा रहा है कि वे आसपास के लोगों से मिलजुल कर रहते थे। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी हत्या किसने और क्यों कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।


इधर, पटना एसएसपी राजीव कुमार ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को देखा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर टोपी पहने हुए था। उसने पीछे से आकर अवधेश अग्रवाल पर फायर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि 2015 में आगरा में एक हत्या के मामले में अभियुक्त थे पर उन्हें बरी कर दिया गया था। पुलिस इस ऐंगल से भी छानबीन कर रही है।