ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

टीकाकरण में लापरवाही : अब पटना कलेक्ट्रेट के कर्मी को लगा दी दो वैक्सीन

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान भले ही तेजी के साथ चल रहा हो लेकिन इस दौरान लापरवाही वाली खबरें भी सामने आ रही हैं। कोरोना वैक्सीन देने के दौरान लापरवाही का दूसरा मामला पटन

टीकाकरण में लापरवाही : अब पटना कलेक्ट्रेट के कर्मी को लगा दी दो वैक्सीन
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान भले ही तेजी के साथ चल रहा हो लेकिन इस दौरान लापरवाही वाली खबरें भी सामने आ रही हैं। कोरोना वैक्सीन देने के दौरान लापरवाही का दूसरा मामला पटना से ही सामने आया है। पुनपुन की एक महिला को कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाए जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि पटना कलेक्ट्रेट की एक कर्मचारी को भी दोनों वैक्सीन लगा दिए गए हैं। दोनों मामले में स्वास्थ्य कर्मियों की भूलवश ऐसा हुआ है। 


इस लापरवाही के कारण दो अलग-अलग वैक्सीन लेने वाले दोनों लोगों को टीका लगने के बाद बुखार आया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञ दावा कर रहे है कि क्रॉस वैक्सीन का शरीर पर साइड इफेक्ट नहीं होता है, लेकिन ऐसा होने पर मरीज मानसिक रूप से परेशान हो जाता है। दोनों वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी विकसित करती है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।


अब जिला प्रशासन ऐसे लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है जिन्हें क्रॉस वैक्सीन लगा है। पटना कलेक्ट्रेट में जिस कर्मी को वैक्सीन की डबल डोज दी गई वह फिलहाल सामान्य है। जिस महिला को दो अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन लगाई गई थी उसकी तबीयत में भी कोई खराबी नहीं है लेकिन लापरवाही का मामला बेहद चिंताजनक है। अगर विशेषज्ञों ने तय किया है कि एक ही कंपनी की वैक्सीन एक व्यक्ति को लगाई जाएगी ऐसे में यह लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

टैग्स