ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : 62 एनकाउंटर करने वाले रिटायर्ड DSP ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

PATNA : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड डीएसपी के चंद्रा ने मंगलवार को अपने घर में ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सुसाइड लेटर भी लिखा है. जिसमें उन्होंने मानसिक परेशानी क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड डीएसपी के चंद्रा ने मंगलवार को अपने घर में ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सुसाइड लेटर भी लिखा है. जिसमें उन्होंने मानसिक परेशानी की बात भी लिखी है. 

बता दें कि रिटायर्ड डीएसपी के. चंद्रा अपने टाइम के तेज-तर्रार अफसर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते थे. वे 62 एनकाउंटर कर चुके थे. मंगलवार की सुबह बेउर थाना के मित्र मंडल कॉलोनी स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची , जहां तीन पेज का सुसाइड लेटर मिला है. 

सुसाइड लेटर में उन्होंने जलजमाव के कारण मानसिक परेशानी की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने  लिखा है कि वे कई सालों से मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं. कई रातों से वे सोए नहीं हैं. वहीं उन्होंने लेटर में पड़ोस में रहने वाले संतोष कुमार सिन्हा के नाम का जिक्र किया है. जिससे वो परेशान हो रहे थे. उनके बेटे ने बताया कि  एक दिन पहले पड़ोस के रहने वाले शख्स ने  घर के बाहर भारी मात्रा में मिट्टी गिरवाई थी. जिससे हमारे घर केे गेट पर काफी पानी जमा हो गया था. इसको लेकर पिता जी से संतोष की बहस भी हुई थी.