ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में डीएसपी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में एक डीएसपी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम आज डीएसपी बीके राउत

पटना में डीएसपी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में एक डीएसपी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम आज डीएसपी बीके राउत के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बीके राउत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला पाया गया है।


विजिलेंस की टीम बीके रावत यानी विनोद कुमार रावत के दिनकर गोलंबर स्थित फ्लैट पर छापेमारी कर रही है। इनके कई होटलों में निवेश और बाकी जानकारी भी विजिलेंस के पास मिली है। जिसके बाद भ्रष्टाचार को लेकर यह कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें कि बीके राउत फिलहाल गया बीएमपी में तैनात थे।


दरअसल, यह पहला मामला नहीं है जब बीके राउत पर आरोप लगा हो, इससे पहले भी इनके खिलाफ गंभीर आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि पिछले साथ दिसंबर महीने में डीएसपी बीके राउत के दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक वीडियो में बीके राउत का किसी लड़की के साथ अश्लील बातचीत करने का मामला सामने आया था जबकि दूसरे वीडियो में वे एक जाति विशेष को लेकर गाली गलौज करते दिखे थे।


वीडियो वायरल होने के बाद सांसद छेदी पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था और सासाराम डीएसपी को हटाने की मांग की थी।  27 दिसंबर 2021 को सीएम नीतीश के सासाराम दौरे से ठीक पहले डीएसपी बीके राउत का तबादला कर दिया गया था। गृह विभाग द्वारा जारी सूचना में विनोद कुमार राउत को सासाराम डीएसपी से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-17 बोधगया भेज दिया गया था। वहीं डीएसपी विशेष सुरक्षा बल संतोष कुमार राय को सासाराम का DSP बनाया गया था। 


डीएसपी बीके राउत के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक वीडियो में उन्होंने एक युवती से अश्लील बातचीत थी वहीं दूसरे में वे कुछ जाति को लेकर गाली देते दिखे थे। इस मामले को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक हलकों में डीएसपी की खूब चर्चा हुई थी।