ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में BDO पर कार्रवाई, मनमानी करने पर DM ने लिया कड़ा एक्शन

PATNA : पटना जिले के पंडारक प्रखंड के बीडीओ करना भारी पड़ा है. पटना के जिलधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पंडारक बीडीओ पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. एक मामले में ड

पटना में BDO पर कार्रवाई, मनमानी करने पर DM ने लिया कड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना जिले के पंडारक प्रखंड के बीडीओ  करना भारी पड़ा है. पटना के जिलधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पंडारक बीडीओ पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. एक मामले में डीएम के आदेश के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करने को लेकर जिलाधिकारी ने यह एक्शन लिया है. 


शुक्रवार को पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील के 20 आवेदनों की सुनवाई करते हुए मामलों का निबटारा किया. इस दौरान डीएम के सामने पंडारक प्रखंड से जुड़ा मामला भी सामने आया. दरअसल पंडारक प्रखंड के दरवे भदौर पंचायत में 12वीं वित्त योजना और बीआरजीएफ के तहत वित्तीय अनियमितता की गई है.


इस मामले में दरवे भदौर पंचायत के पंचायत सचिव से 25,92,000 रुपये की वसूली की जानी है. मगर निर्देश के बावजूद राशि वसूली में सुस्ती दिखाई दे रही है. जानकारी के मुताबिक डीएम ने विगत सुनवाई में ही पंडारक बीडीओ को राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दायर करने और  सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की पेंशन से 50 फीसदी की कटौती करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन कल की सुनवाई में विगत आदेश के अनुपालन के आलोक में बीडीओ द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. 


इस परपटना के जिलधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पंडारक बीडीओ पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.