ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में धनकुबेर थानाध्यक्ष की छीन गई थानेदारी, बैंक खातों में 92 लाख रुपये मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई

PATNA : थानेदारी की हनक दिखाकर काली कमाई करने वाले पटना के जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. कमलेश प्रसाद शर्मा के चार ठिकानों पर हुई आर्थिक

पटना में धनकुबेर थानाध्यक्ष की छीन गई थानेदारी, बैंक खातों में 92 लाख रुपये मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई
First Bihar
3 मिनट

PATNA : थानेदारी की हनक दिखाकर काली कमाई करने वाले पटना के जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. कमलेश प्रसाद शर्मा के चार ठिकानों पर हुई आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में 92 लाख रुपये मिलने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. चर्चा है कि उन्हें जल्द ही निलंबित किया जा सकता है. कमलेश की थानेदारी छीन ली गई है. कमलेश को थानाध्यक्ष के पद से हटाकर मुन्ना पासवान को जक्कनपुर का नया एसएचओ बनाया गया है.


आपको बता दें कि बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर कमलेश प्रसाद शर्मा पर आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को कार्रवाई की थी. कमलेश प्रसाद शर्मा इस समय जक्कनपुर के थाना अध्यक्ष थे. कमलेश प्रसाद शर्मा के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में उनकी पत्नी के नाम पर दो फ्लैट खरीदे जाने के कागजात मिले हैं. इन्हें 31 लाख रुपए में खरीदा गया है.


थानेदार और उनकी पत्नी के बैंक खातों में 92 लाख 80 हजार 770 रुपये नकद जमा पाए गए हैं. तलाशी के दौरान जांच टीम ने करीब 11 बैंक खाते, पोस्ट आफिस में निवेश से जुड़े कागज और अन्य कागजात जब्त किए हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है. बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया गया है. जक्कनपुर के थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद शर्मा के आरा गार्डन स्थित श्रेया अपार्टमेंट 104 नंबर एवं कार्यालय और सारण स्थित पैतृक आवास में ये छापेमारी की गई थी.


ईओयू अधिकारियों के अनुसार कमलेश प्रसाद शर्मा इससे पहले बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष थे. वहां से तबादले के बाद हाल ही में जक्कनपुर थाने की जवाबदेही मिली थी. उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग कर अवैध स्रोत से कमाई करने की गुप्त सूचना मिली थी. सत्यापन के दौरान इसकी पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की गई है. ईओयू अधिकारियों के अनुसार, कागजातों की जांच और अग्रतर कार्रवाई में कई और चल-अचल संपत्ति की जानकारी मिलने की संभावना है.