ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पटना : देर रात थाने में हाजिर हुए खान सर, RRB-NTPC मामले में दी सफाई

PATNA: RRB और NTPC बहाली को लेकर छात्रों के आंदोलन के मामले में फंसे पटना के बहुचर्चित खान सर पत्रकार नगर थाने में फैजल खान उर्फ खान सर देर रात उपस्थित हुए. बता दें RRB-NTPC रिजल्ट मामले में राजेंद

पटना : देर रात थाने में हाजिर हुए खान सर, RRB-NTPC मामले में दी सफाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: RRB और NTPC बहाली को लेकर छात्रों के आंदोलन के मामले में फंसे पटना के बहुचर्चित खान सर पत्रकार नगर थाने में फैजल खान उर्फ खान सर देर रात उपस्थित हुए. बता दें RRB-NTPC रिजल्ट मामले में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर हुए बवाल मामले में खान सर के बयान के आधार पुलिस ने सभी शिक्षकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर नोटिस भेजा था. इसी क्रम में फैजल खान उर्फ खान सर पत्रकार नगर थाने में उपस्थित हुए थे. 


बता दें पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कई सारी हिदायतें दी हैं. गौरतलब हो कि 24 जनवरी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने जम कर बवाल किया था और पत्थरबाजी भी की थी. और इस मामले में मौके से चार स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया था. छात्रों ने पूछताछ के क्रम में  पुलिस को बताया था कि खान सर समेत छह शिक्षकों ने हंगामा करने के लिए उकसाया था. बयान के आधार पुलिस ने सभी शिक्षकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर नोटिस भेजा था. इसी क्रम में फैजल खान उर्फ खान सर पत्रकार नगर थाने में उपस्थित हुए थे.


वहीं पुलिस ने खान सर को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. वह बिहार छोड़ दूसरे राज्य में नहीं जा सकते हैं. यही नहीं साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को भी नहीं धमकाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा जांच में अपना सहयोग करने को कहा गया है. खान सर ने भी पुलिस को अनुसंधान में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है. 





टैग्स