ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में डेंगू का आतंक: खगौल थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसवालों को हुआ बुखार

PATNA: पटना में डेंगू का आतंक जारी है। डेंगू मच्छर चुपके से पंख फैला रहा है और पटना इसका हॉट स्पॉट बन चुका है। इसकी चपेट में कई लोग आ रहे हैं। खगौल थाने के थानेदार सहित कई पुलिसकर्

पटना में डेंगू का आतंक: खगौल थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसवालों को हुआ बुखार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में डेंगू का आतंक जारी है। डेंगू मच्छर चुपके से पंख फैला रहा है और पटना इसका हॉट स्पॉट बन चुका है। इसकी चपेट में कई लोग आ रहे हैं। खगौल थाने के थानेदार सहित कई पुलिसकर्मियों में भी डेंगू के लक्षण देखे जा रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों को ठंड के साथ तेज बुखार आ रहा है। 


सभी पुलिसकर्मियों का डेंगू जांच कराया गया है। डेंगू रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो जाएगा कि पुलिसवालों को डेंगू है या नहीं। लेकिन जिस तरह इनकी तबीयत बिगड़ी है उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सब डेंगू के ही लक्षण हैं। फिलहाल थानेदार सहित 5 पुलिसवालों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। 


बताया जाता है कि खगौल थाना के थानेदार फुल देव चौधरी, ASI सुरेंद्र सिंह, दारोगा अनिरुद्ध राय, कंचन कुमार सहित महिला पुलिसकर्मी बुलबुल कुमारी को तेज बुखार हैं। सभी का इलाज अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। इन सब की डेंगू रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि इन्हें डेंगू है या नहीं। 


थाना परिसर में साफ-सफाई बहुत जरूरी है यदि इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो डेंगू अपना पांव तेजी से पसारेगा जिससे अन्य पुलिसकर्मी भी प्रभावित होंगे। इसलिए इलाके में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर से छिड़काव बहुत जरूरी है और जहां भी पानी जमा हो वहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 



टैग्स