ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में डेंगू से 15 महीने की बच्ची की मौत, राज्य में 7 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या

PATNA : बिहार में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना में डेंगू बुखार की चपेट में आने से 15 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम पीहू था। डेंगू से पीड़ित

पटना में डेंगू से 15 महीने की बच्ची की मौत, राज्य में  7 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना में डेंगू बुखार की चपेट में आने से 15 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम पीहू था। डेंगू से पीड़ित होने के बाद उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वह नालंदा जिले की रहने वाली थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, बिहार में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 7 हजार के पार कर गया है। 


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी पटना के अस्पतालों में मंगलवार तक 103 मरीज भर्ती हैं। पटना एम्स में 25, पीएमसीएच में 26, आईजीआईएमएस में 25 मरीज और एनएमसीएच में 28 डेंगू मरीज भर्ती हैं। जिला मलेरिया पदाधिकारी सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में डेंगू के 68 नए मरीज मिले हैं। 


वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी पटना के अस्पतालों में अबतक 103 मरीज भर्ती हैं। पटना एम्स में 25, पीएमसीएच में 26, आईजीआईएमएस में 25 मरीज और एनएमसीएच में 28 डेंगू मरीज भर्ती हैं। जिला मलेरिया पदाधिकारी सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में डेंगू के 68 नए मरीज मिले हैं। 


उधर, गया जिले के आमस गांव निवासी एक युवक की भी मंगलवार को पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात था। कुछ दिन पहले वह डेंगू की चपेट में आ गया था। वहां इलाज कराने के बाद बिहार लौट आया। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर पटना के निजी अस्पताल ले गए। वहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, प्रशासन के आंकड़े में उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई।