ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में दर्दनाक हादसा, आग में झुलसकर 4 बच्चों की मौत

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में जबरदस्त आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इसमें झुलसने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इ

पटना में दर्दनाक हादसा, आग में झुलसकर 4 बच्चों की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में जबरदस्त आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इसमें झुलसने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. 


घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के अलादीन चक की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, जिस वक़्त यह हादसा हुआ उस वक़्त घर में चारों बच्चे अकेले थे. बच्चों के माता-पिता गेहूं की कटाई के लिए बाहर गये हुए थे. इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से घर में जबरदस्त आग लग गई. और घर में मौजूद चारों बच्चे आग में बुरी तरह झुलस गए जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. 


मृतकों में पुनपुन के अलादीन चक निवासी छोटू पासवान की 12 साल की बेटी बबली, 6 साल की बेटी राखी, 5 साल की बेटी आरती और 4 साल का बीटा अंकित शामिल हैं. चारों बच्चों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स