ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

पटना : डाकबंगला से पटना जंक्शन के बीच नहीं चलेगी बसें, जानें नया रूट

PATNA: राजधानी पटना में अगर आप बस में ट्रेवल करते है तो यह खबर जरुर पढ़ ले. आपको बता दें गांधी मैदान से चलने वाली बसें जो डाकबंगला से होते हुए पटना जंक्शन कि ओर जाती थी अब वो

पटना : डाकबंगला से पटना जंक्शन के बीच नहीं चलेगी बसें, जानें नया रूट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अगर आप बस में  ट्रेवल करते है तो यह खबर जरुर पढ़ ले. आपको बता दें गांधी मैदान से चलने वाली बसें जो डाकबंगला से होते हुए पटना जंक्शन कि ओर जाती थी अब वो इस रास्ते नहीं जाएगी. आपको बता दें पटना मेट्रो का काम चल रहा है जिस वजह से यह निर्णय लिया गया कि डाकबंगला से पटना जंक्शन गोलंबर तक बसें नहीं जाएगी.


जहां मेट्रो का कार्य चलने की वजह से बसों के परिचालन पर रोक लगाने के बाद अब इसके बाद नया रूट बनाया गया है. आप बता दें बसें गांधी मैदान से डाकबंगला तक जाएगी और वहां से कोतवाली थाना, बुद्धमार्ग, जीपीओ गोलंबर, आर ब्लॉक, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए दानापुर और बिहटा जाएगी. इसी तरह गांधी मैदान से सचिवालय, गर्दनीबाग, अनीसाबाद गोलंबर, पुलिस कॉलोनी के रास्ते फुलवारी एम्स तक बसों का परिचालन किया जायेगा.


अब अगर आप पटना जंक्शन पर ट्रेन से उतरते है तो उतरने के बाद यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जीपीओ गोलंबर के पास जाना होगा. और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को बस GPO गोलंबर के पास उतार देगी. जहां जीपीओ से जंक्शन गोलंबर ई-रिक्शा जाने पर भी अब रोक है. इसके अलावा मनेर शरीफ जाने वाली बसें बेली रोड होकर जाएगी.