ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : दाह संस्कार के वक़्त डोमराजा अब 500 रुपये से ज्यादा नहीं ले पाएंगे, नगर निगम का फैसला

PATNA : पटना के श्मशान घाटों पर दाह संस्कार के दौरान अब डोमराजा की मनमानी नहीं चलेगी. दाह संस्कार के लिए श्मशान घाटों पर पहुंचने वाले लोगों को डोमराजा की मनमानी का सामना करना पड़ता

पटना : दाह संस्कार के वक़्त डोमराजा अब 500 रुपये से ज्यादा नहीं ले पाएंगे, नगर निगम का फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के श्मशान घाटों पर दाह संस्कार के दौरान अब डोमराजा की मनमानी नहीं चलेगी. दाह संस्कार के लिए श्मशान घाटों पर पहुंचने वाले लोगों को डोमराजा की मनमानी का सामना करना पड़ता था. पीड़ित परिवार से डोम राजा मनमाना पैसा वसूलते थे लेकिन अब इसकी अधिकतम सीमा नगर निगम ने तय कर दी है. पटना नगर निगम ने डोमराजा के लिए अब अधिकतम ₹500 की सीमा तय की है. नगर निगम की 24वीं जनरल बोर्ड मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई है.


पटना की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा के अलावे स्थाई समिति के सदस्य और पार्षदों के अलावे अन्य सदस्य शामिल हुए. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पटना के श्मशान घाटों पर डोम राजा को मिलने वाली अधिकतम राशि निर्धारित कर दी जाए. इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा बांस घाट पर विद्युत शवदाह गृह का विस्तार करते हुए उसे नए सिरे से बनवा आएगा.


पटना नगर निगम ने यह भी तय किया है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवार के लोग डोम राजा को अधिकतम ₹250 ही देंगे. डोम राजा इससे ज्यादा राशि नहीं ले पाएंगे. पटना में फिलहाल भामाशाह फाउंडेशन की तरफ से 1500 रुपये में विद्युत शवदाह गृह की सेवा और 4900 में दाह संस्कार के लिए सेवा दी जा रही है. 

टैग्स