ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में करंट लगने से दो भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई है. घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के टाल स्थित हैबतपुर की बताई ज

पटना में करंट लगने से दो भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई है. घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के टाल स्थित हैबतपुर की बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


मृतकों की पहचान हैबतपुर गांव के विनोद सिंह के बेटे नीरज कुमार(15) और शुभम कुमार(13) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नीरज और शुभम खेत में हो रही गेहूं की कटनी देखने गए थे तभी यह हादसा हुआ जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई. 


ग्रामीणों के अनुसार टाल में नीलगायों से बचाव के लिए मकई की खेत को कंटीले तारों से घेरकर उसमें बिजली प्रवाहित की हुई थी. इस बात की भनक बच्चों को नहीं थी. घटना की खबर मिलते ही घर में कोहरण मच गया है. घटना की सूचना पर खुसरूपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता