ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में कोरोना वैक्सीन लगवाकर अब जीत सकते हैं बाइक, एलईडी टीवी से मोबाइल तक जीतने का मौका

PATNA : राजरानी पटना में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोग अब बाइक समेत अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं। कोरोना वैक्सीनेशन अभ

पटना में कोरोना वैक्सीन लगवाकर अब जीत सकते हैं बाइक, एलईडी टीवी से मोबाइल तक जीतने का मौका
Editor
2 मिनट

PATNA : राजरानी पटना में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोग अब बाइक समेत अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए पटना जिला प्रशासन ने केयर इंडिया के साथ मिलकर लकी ड्रॉ योजना शुरू की है। इस योजना में 8 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों में से लकी विनर को इनाम मिलेगा। 


आपको बता दें कि पटना जिले में दूसरे डोज का टाइम पूरा होने के बावजूद अब तक 4 लाख लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है। वैक्सीनेशन अभियान की सुस्त रफ्तार को देखते हुए अब जिला प्रशासन में लकी ड्रॉ योजना शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत लकी विनर को पहले इनाम के तौर पर बजाज पल्सर या फिर होंडा एक्टिवा बाइक दी जाएगी। दूसरे इनाम के तौर पर 32 इंच का एलईडी टीवी दिया जाएगा। दूसरा इनाम कुल 8 लोगों को मिलेगा जबकि तीसरे इनाम के लिए 10 लोगों का चयन होगा और इन्हें मोबाइल फोन दिया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार सौ लोगों के बीच बैठेंगे इसके तहत तक प्रेशर कुकर इनाम में दिया जाएगा। 


आपको बता दें कि बिहार में त्योहारों के बीच शुक्रवार को 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई इनमें तीन कोरोना मरीज पटना में पाए गए हैं। राज्य के अंदर कोरोना महामारी फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन तीसरे लहर की आशंका के बीच सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना वैक्सीन ले लें।

टैग्स