ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

पटना में कोरोना का आंकड़ा हर दिन 500 के पार, PMCH के डॉक्टर समेत 17 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव निकले

PATNA : राज्य में कोरोना टेस्टिंग की बढ़ी हुई रफ्तार के बीच पटना में हर दिन 500 से ज्यादा नए संक्रमित पाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी पटना में 546 नए मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राज्य में कोरोना टेस्टिंग की बढ़ी हुई रफ्तार के बीच पटना में हर दिन 500 से ज्यादा नए संक्रमित पाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी पटना में 546 नए मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही पटना में मरीजों की तादाद 14 हजार के ऊपर चली गई है। पटना में बड़ी तादाद में कोरोना वारियर्स भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। पटना के पीएमसीएच में लगातार डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से संक्रमित पाए जा रहे हैं।


पीएमसीएच में मंगलवार को कुल 394 सैंपल की जांच की गई जिसमें 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक डॉक्टर और 17 मेडिकल स्टाफ शामिल है। इसके अलावा बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ के परिजन भी संक्रमित पाए जा रहे हैं। पटना के जिन इलाकों में मंगलवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मिले उनमें कंकड़बाग, बेऊर, पटना साइंस कॉलेज का इलाका शामिल है। आईजीआईएमएस में मंगलवार को 13 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पटना एम्स में 25 नए मरीज मिले हैं। इनमें पटना के अलग-अलग इलाकों के 14 मरीज भी शामिल हैं। 


पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बिंजा में 20 फतुहा में 16 और मनेर में 2 मरीज मिले हैं। पटना में अब तक फल और सब्जी बेचने वालों के अंदर कोरोना का  संक्रमण पाया गया है। मीठापुर सब्जी मंडी में मंगलवार को 107 विक्रेताओं की टेस्टिंग की गई जिनमें दो पॉजिटिव पाए गए। पटना में अब तक 17 फल और सब्जी बेचने वाले पॉजिटिव पाए गए हैं। अंटा घाट सब्जी मंडी में दो फुलवारीशरीफ सब्जी मंडी में 14 और संपतचक फल और सब्जी मंडी में एक संक्रमित पाया गया है।

टैग्स