ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में कोरोना से थानेदार की पत्नी की मौत, BPSC के परीक्षा नियंत्रक भी पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस को लेकर संकट अभी कम नहीं हुआ है. बिहार में रविवार को कोरोना के 545 नए मामले सामने आएं, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2.5 लाख के पार हो गई है.

पटना में कोरोना से थानेदार की पत्नी की मौत, BPSC के परीक्षा नियंत्रक भी पॉजिटिव
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना वायरस को लेकर संकट अभी कम नहीं हुआ है. बिहार में रविवार को कोरोना के 545 नए मामले सामने आएं, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2.5 लाख के पार हो गई है. पिछले 24 घंटे में और संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों संख्या 1383 हो गई है. बिहार में फिलहाल 4923 एक्टिव केस हैं. इन मरीजों का इलाज चल रहा है.


पटना एम्स में रविवार को पुनपुन थानाध्यक्ष की पत्नी की मौत हो गई. पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि पटना एम्स में शास्त्री नगर के रहने वाले पुनपुन थानाध्यक्ष कुंदन सिंह की पत्नी नम्रता (35), कटिहार के अताउर रहमान (60), मिठापुर के शंभु कुमार सिन्हा (56), मधुबनी के प्रेमकांत दास (54) और पटना के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद (79) की मौत हो गई.


उधर बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब थी, जिसके कारण उन्होंने पने आवास पर ही अपना और अपनी पत्नी का कोरोना टेस्ट करवाया था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि एंटीजन टेस्ट में शनिवार को वे दोनों निगेटिव निकले थे. लेकिन रविवार को आरटीपीसीआर के रिजल्ट में उनको पॉजिटिव बताया गया.


वहीं दूसरी ओर बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है. केंद्र की स्वीकृति के बाद राज्य में जनवरी के अंतिम सप्ताह तक कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिलने की उम्मीद है. पहले टीके के 28 दिन के अंतराल पर दूसरा टीका लगेगा. राज्य में हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन दिए जाने को तैयारी शुरू हो चुकी है.


आपको बता दें कि देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का अंतिम चरण अब समाप्ति की ओर है. पटना एम्स में भी तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है. पहले चरण में पांच लाख सरकारी और निजी अस्पतालों के कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिए जाने की तैयारी है. इसके लिए राज्यस्तरीय कोल्ड स्टोरेज में छह लाख वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है. 

टैग्स