ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में सादगी से होंगी शादियां, कोरोना के कारण 25 हजार मैरेज प्लानिंग कैंसिल

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में पटना शहर में 20 हजार शादियों के लिए किए बुक किए गए एक हजार मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है. जिससे लाखों लोगों पर परिवार केभरण-पोषण की समस्या आन पड़ी है.&

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में पटना शहर में 20 हजार शादियों के लिए किए बुक किए गए एक हजार मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है. जिससे लाखों लोगों पर परिवार केभरण-पोषण की समस्या आन पड़ी है. 

बता दें कि गर्मी के लग्न में एक मैरेज हॉल वाले कम से कम 20 शादी की बुकिंग का लक्ष्य रखते हैं. राज्य में करीब 50 हजार मैरिज गार्डन, टेंट हाउस, क्रॉकरी दुकान से 65 से 70 लाख लोगों का पेट चलता है. लेकिन कोरोना संकट के इस काल में सभी को परेशानियां उठानी पड़ रही है. 

इनका रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है. आने वाले दिनों में कब खुलेगा. इस पर प्रशासनिक पदाधिकारी कुछ ठोस रूप है बोलने को तैयार नहीं है. कारण सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है. शादी विवाह की तारीख कैंसिल करने के बाद लोग मैरेज गार्डन वाले से बुकिंग राशि वापस मांग रहे हैं. ऐसे लोगों को अगले तारीख में एडजस्ट करने का वादा मैरिज हॉल संचालक के तरफ से किया जा रहा है. मैरिज हॉल संचालकों का कहना है कि पैसा खर्च हो गया है.लग्न को देखते हुए सारी सामग्री मंगा ली गई थी, तो ऐसे में हम पैसा कैसे लौटा सकते हैं. ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स  वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर जून के लग्न में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए शादी विवाह करने की अनुमति मांगी है.एसोसिएशन के सचिव नॉलेज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री को पत्र दिया गया है. ऐसे में इन्हें  इन्हीं लोग से ही उम्मीद है.