ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

पटना में कोरोना का सैटरडे स्ट्रोक, 23 नए पॉजिटिव मिले.. डॉक्टर के परिवार में 6 संक्रमित

PATNA : पटना में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। शनिवार को पटना में कोरोना के 23 नए केस सामने आए हैं। इनमें पीएमसीएच के पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर के 6 परिजन भी शामिल हैं। शुक्रवार

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। शनिवार को पटना में कोरोना के 23 नए केस सामने आए हैं। इनमें पीएमसीएच के पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर के 6 परिजन भी शामिल हैं। शुक्रवार को पीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत डॉ पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया था। शनिवार को इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर का परिवार पटना के बुद्धा कॉलोनी और मंदिरी इलाके में रहता है। अब डॉक्टर के संपर्क में आने वाले पीएमसीएच के अन्य डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी।


वही पटना में एक मीडियाकर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी उनके संपर्क में आए एक दर्जन लोगों का सैंपल लिया गया है। आपको बता दें कि एक प्रेस फोटोग्राफर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद पटना मीडिया में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। पटना के पीएमसीएच में शनिवार को 20 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावे पाली के ढ़ाई साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं पटना सिटी के 34 साल के शख्स को भी पॉजिटिव पाया गया है। मीठापुर में 50 साल की एक महिला और एक 30 साल के एक पुरुष को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि खाजेकलां इलाके में 2 साल के एक बच्चे, 8 साल के एक किशोर और 36 साल की एक महिला पॉजिटिव निकली है।


धनरूआ में आरपीएफ का एक जवान पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। यह जवान को कोसुत का रहने वाला है और 11 जून को अपने घर आया था। पटना के एम्स स्थित आइसोलेशन वार्ड में इस जवान को फिलहाल रखा गया है। वहीं मोकामा में एक 28 साल की युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली से वापस आया था।

टैग्स