ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजधानी के बोरिंग रोड और शास्त्रीनगर में मिले नए कोरोना मरीज, पटना में 16 नए केस आये

PATNA : राजधानी पटना के नए इलाकों में लगातार कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को पटना के बोरिंग रोड और शास्त्रीनगर इलाके में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। बोरिंग रोड म

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के नए इलाकों में लगातार कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को पटना के बोरिंग रोड और शास्त्रीनगर इलाके में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। बोरिंग रोड में किराए का फ्लैट लेकर रह रहे मलेशियाई नागरिक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह पटना म्यूजियम में काम करने वाली सिंगापुर की आर्किटेक्ट कंपनी का एंप्लोई है जबकि शास्त्रीनगर में जिस 44 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह हार्ट की सर्जरी कराने के लिए पीएमसीएच में भर्ती हुआ था। 


राजधानी क्षेत्र में दो नए संक्रमण के मामले के बाद या विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावे विक्रम के मोहनचक में 7 साल का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बच्चा पहले से बीमार था और इसे आईजीआईएमएस में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आंत की बीमारी से परेशान इस बच्चे की सर्जरी से पहले उसका टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पटना सिटी इलाके में भी कोरोना के 2 नए मरीज पाए गए हैं यह दोनों अगमकुआं थाना इलाके के धनुकी गांव के रहने वाले हैं।


गुरुवार को पटना जिले में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें से 10 धनरुआ के क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले हैं। दरअसल धनरूआ में 19 मई को 40 साल के शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसके संपर्क में आने के कारण क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले 10 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। इन सभी की उम्र 19 से 38 साल के बीच है और सभी प्रवासी मजदूर हैं। क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले सुरमई गांव के 3 लोग एक ही परिवार के हैं। यह हरियाणा से आए थे। इसके अलावा राजस्थान से आए एक युवक और सीरिया से आए एक शख्स को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। क्वारंटाइन सेंटर में पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को अब अनुमंडलीय अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। क्वारंटाइन सेंटर को खाली कराकर वहां सैनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

टैग्स