ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

पटना में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, लोगों में हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का कहर लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राजधानी पटना के अंदर एक बार फिर से 6 नए मामलों की पुष्टि की गई है. स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का कहर लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राजधानी पटना के अंदर एक बार फिर से 6 नए मामलों की पुष्टि की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना के खाजपुरा इलाके से 6 नए मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज पटना बीएमपी के जवान बताये जा रहे हैं. 



पटना बीएमपी में अब तक कुल 20 जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. गुरूवार को बीएमपी में एक रिटायर्ड जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव मिली थी. इसके बाद शुक्रवार की रात में 5 नए जवानों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इसके बाद बाईट दिन सोमवार को एक साथ 8 जवान इस जानलेवा वायरस की चपेट में आये. मंगलवार को 6 नए मामले सामने आये हैं.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मंगलवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों में कुल 29 मरीज मिले हैं. पटना से 6 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा पश्चिमी चंपारण जिले से 14 मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर जिले से 3 नए मामले सामने आये हैं. औरंगाबाद जिले से 2, अरवल, भोजपुर, कटिहार, मधुबनी से एक-एक मामला सामने आया है.


पटना में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, लोगों में हड़कंप

टैग्स