ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में CNG की किल्लत होगी खत्म, अगले महीने खुलने जा रहे हैं नए स्टेशन

PATNA : राजधानी पटना में सीएनजी की किल्लत से परेशान लोगों की मुश्किल है अब जल्द ही खत्म होने वाली है। पटना में सीएनजी स्टेशनों की संख्या 15 से बढ़कर अब 20 होने वाली है। पटना क

पटना में CNG की किल्लत होगी खत्म, अगले महीने खुलने जा रहे हैं नए स्टेशन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में सीएनजी की किल्लत से परेशान लोगों की मुश्किल है अब जल्द ही खत्म होने वाली है। पटना में सीएनजी स्टेशनों की संख्या 15 से बढ़कर अब 20 होने वाली है। पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और बेगूसराय जैसे शहरों में भी नए सीएनजी स्टेशन में खोले जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में सीएनजी स्टेशन की संख्या बढ़कर 62 हो जाएगी। फिलहाल बिहार के अंदर कुल 33 सीएनजी स्टेशन हैं। बिहार में सीएनजी स्टेशन की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


परिवहन विभाग के साथ ऑयल कंपनियों की हुई बैठक में यह फैसला हुआ है कि राज्य के अंदर सीएनजी स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाए। राज्य के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को सीएनजी प्रोवाइडर्स गेल, आईओसीएल, थिंक गैस और आईओएजीपीएल के प्रतिनिधियों के साथ सीएनजी स्टेशनों की स्थिति को लेकर मीटिंग की। इसमें नए सीएनजी स्टेशन खोलने और पाइपलाइन के विस्तार पर भी बातचीत हुई। परिवहन सचिव ने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में नए सीएनजी स्टेशन खोलने की कार्रवाई की जाएगी।


संजय कुमार अग्रवाल ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया कि राज्य में प्रस्तावित सीएनजी स्टेशनों की स्थापना और पाइप लाइन के विस्तार में तेजी लाएं। पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन लगाना पंप मालिक की च्वाइस नहीं बल्कि इसे अनिवार्यता किया गया है। अब पेट्रोल पंप चाह कर भी सीएनजी स्टेशन की स्थापना से इंकार नहीं कर पाएंगे। 


समीक्षा बैठक में राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी, अपर सचिव सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव पंकज कुमार, गेल और आईओसीएल, थिंक गैस, आईओएजीपीएल के पदाधिकारी मौजूद थे। पटना समेत राज्य के दूसरे शहरों में नए सीएनजी स्टेशन खोलने से लोग राहत की सांस लेंगे। आपको बता दें कि पटना में एक तरफ जहां सीएनजी वाली गाड़ियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है वहीं स्टेशन कम होने की वजह से वहां भारी भीड़ देखने को मिलती है।

टैग्स