ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में चौकीदार-दफादार पर लाठीचार्ज: पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर बरसाईं लाठियां, बोले- पासवान को पीटा है, नीतीश को अंजाम भुगतना होगा

PATNA: अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर भीम आर्मी के बैनर तले विधानसभा का घेरवा करने पहुंचे चौकीदार-दफादार, होम गार्ड अभ्यर्थियों और पासवान समाज के लोगों पर पटना के जेपी गोलंबर पर पुल

पटना में चौकीदार-दफादार पर लाठीचार्ज: पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर बरसाईं लाठियां, बोले- पासवान को पीटा है, नीतीश को अंजाम भुगतना होगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर भीम आर्मी के बैनर तले विधानसभा का घेरवा करने पहुंचे चौकीदार-दफादार, होम गार्ड अभ्यर्थियों और पासवान समाज के लोगों पर पटना के जेपी गोलंबर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनारी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि पासवान समाज पर लाठीचार्ज किया गया है, नीतीश कुमार को इसका अंजाम भुगतना होगा।


दरअसल, अपनी 12 सूत्री मांगो के समर्थन ने बड़ी संख्या में पटना पहुंचे चौकीदार-दफादार, होम गार्ड अभ्यर्थियों और पासवान समाज के लोगों ने पटना के कारगिल चौक से विधानसभा मार्च निकाला था। अपनी मांगों के समर्थन ने प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही मार्च जेपी गोलंबर पर पहुंचा, पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी हंगामा करने लगे।


इस दौरान प्रदर्शकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर आमादा थे। बैरिकेटिंग तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल का प्रयोग किया। पटना जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। लाठीचार्ज में कई लोग चोटिल हो गए हैं। लाठीचार्ज से नाराज प्रदर्शकारियों का कहना था कि विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।