ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

पटना में बूंदाबादी तो इन जिलों में गरज-तड़क के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ सकता है। अरब सागर से नमी युक्त हवा का प्रभाव बंगाल की खाड़ी होते हुए बिहार में प्रवेश करने के आसार हैं। इसके प्रभाव से सूबे के कई जिलों में 13 और 14 स

पटना में बूंदाबादी तो इन जिलों में गरज-तड़क के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ सकता है। अरब सागर से नमी युक्त हवा का प्रभाव बंगाल की खाड़ी होते हुए बिहार में प्रवेश करने के आसार हैं। इसके प्रभाव से सूबे के कई जिलों में 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के पांच छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 13 सितंबर को गया, नवादा, जमुई, बांका और किशनगंज जिले के लिए अलर्ट है, जबकि 14 को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया में भारी बारिश संभावित है।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पटना समेत कुछ भागों में छिटपुट वर्षा व बूंदाबांदी, जबकि सात जिलों के समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, बक्सर, भोजपुर, रोहतास एवं कैमूर में गरज-तड़क का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के खोदवानपुर में 26.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने से उमस का प्रभाव बना रहा।


मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि 'मौजूदा मौसमी सिस्टम की वजह से मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है। आज से 15 सितंबर तक बिहार में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।' यह खबर राज्य के लिए राहत की सांस लेकर आई है क्योंकि अभी भी बिहार में सामान्य से 28% कम बारिश हुई है। हालांकि, मॉनसून की विदाई में अब सिर्फ 18 दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की कमी पूरी तरह से दूर होना मुश्किल लग रहा है। फिर भी, इस हफ्ते होने वाली बारिश से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।


उधर, राजधानी में बुधवार को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को पसीना छुड़ाना शुरू किया तो शाम तक उमस का कहर जारी रहा।दोपहर में उमस इतनी ज्यादा बढ़ कि लोगों को न घर में राहत मिल रही थी न ही बाहर। सड़कों पर थोड़ी देर खड़ा होने पर लोग पसीना-पसीना हो जाते थे। बाजाराें में भी उमस के कारण दोपहर में सन्नाटा रहा। सड़कों पर बहुत कम लोग ही दिखाई पड़े।