ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

ब्लैक फंगस का कहर : पटना में 13 नए मामले, अब 61 हुई संक्रमितों की संख्या

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पटना में 13 नए मरीज मिले ह

ब्लैक फंगस का कहर : पटना में 13 नए मामले, अब 61 हुई संक्रमितों की संख्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पटना में 13 नए मरीज मिले हैं. पटना एम्स में 6, आईजीआईएमएस में 4, और पारस में 3 मरीज भर्ती हुए. पटना एम्स में अब तक 32, आईजीआईएमएस में 13, पारस में 10, रूबन में चार और फोर्ड में 2 मरीज भर्ती हुए हैं. अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 61 हो गई है. 


बिहार में तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर बिहार सरकार ने पटना AIIMS और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को ब्लैक फंगस के उपचार के लिए विशेष केंद्र बनाया है. इनमें बेड के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी की जा रही है. IGIMS में 50 बेड की व्यवस्था की गई है. पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में भी ब्लैक फंगस के इलाज को लेकर तैयारी चल रही है. 


बता दें कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए विशेष सेंटर बनाया गया है. यह जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि संस्थान के RIO में 30 और ENT में 20 बेड फंगस इंफेक्शन के मरीजों के लिए रखा गया है. डॉक्टर का कहना है कि जितने भी जटिल मामले ब्लैक फंगस के आएंगे वह IGIMS में एडमिट किए जाएंगे. 


वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज में वार्ड खाेलने की तैयारी चल रही है. ब्लैक फंगस में प्रयुक्त किया जाने वाले इंजेक्शन पर ही अलॉट कर दिए गए थे. मंगलवार को अधीक्षक डॉ IS ठाकुर वार्ड खोलने की तैयारी को लेकर प्रयास में जुटे थे. नालंदा मेडिकल कॉलजे में तो पहले से ही पूरी तैयारी है. 

टैग्स

संबंधित खबरें