ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में BJP नेता के घर भीषण चोरी, 30 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए चोर

PATNA : पटना में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पटना सिटी के अगम कुआं थाना इलाके के भूतनाथ के HIG कॉलोनी की है. जहां चोरों ने पूर्व मंत्री व BJP नेता बैधनाथ साहनी के घ

पटना में BJP नेता के घर भीषण चोरी, 30 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए चोर
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पटना सिटी के अगम कुआं थाना इलाके के भूतनाथ के HIG कॉलोनी की है. जहां चोरों ने  पूर्व मंत्री व BJP नेता बैधनाथ साहनी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. 

बताया जा रहा है कि 30 लाख से ऊपर के संपत्ति का सफाया चोरों ने कर दिया है. इसके साथ ही कागजात भी चोर लेकर गए हैं. जानकारी के अनुसार   घर का ताला तोड़ कर  चोर कमरे में दाखिल हुए और आलमीरा में रखा 6 लाख 25 हजार रुपये कैश ,सोने के जेबरात, कई अहम कागजात ,कीमती सामान समेत 30 लाख रुपये की चोरी कर चलते बने.



बीजेपी नेता के घर चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है.घर के पास लगे CCTV फुटेज को खंघाला  जा रहा है. पूर्व मंत्री ने बताया  कि वे अपने पुस्तैनी घर समस्तीपुर गए हुए थे, तभी वारदात को अंजाम दिया गया है.  पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही  करवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता