ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की राज्य कार्यकारिणी बैठक, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PATNA : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में पटना के भूमि विकास बैंक के हॉल में सम्पन्न ह

पटना में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की राज्य कार्यकारिणी बैठक, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में पटना के भूमि विकास बैंक के हॉल में सम्पन्न हुई. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष अरूण सिंह, महासचिव  धर्मवीर शुक्ला, पीएन सिंह आजाद, प्रीति प्रिया, प्रबोध सिंह, कौशल शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और जिला अध्यक्ष उपस्थित थे.बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फ्रंट के सभी जिले में जिला कमिटी और प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन अगामी 31 दिसंबर तक कर लेना है.


बताया जा रहा है कि संगठन का सदस्यता अभियान का लक्ष्य तत्काल एक लाख का रखा गया है. फरवरी माह में सभी जिलों में जिला सम्मेलन करना है और मार्च में पटना में बापु सभागार में राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा. भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जन जागरण करेगा और साथ ही गरीब बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आपसी विवादों का निपटारा संबंधित कार्यक्रम प्राथमिकता के तौर पर चलाया जाएगा.


इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक रूप से हमारी नीति ना काहू से दोस्ती ना काहू से वैर पर आधारित होगी. कोई राजनीतिक पार्टी या सामाजिक समूह हमारे लिए अछूत नहीं है. जो हमारा सम्मान करेगा उसको हमारा समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि किसी का भय दिखाकर हमारा भयादोहन करने का षड्यंत्र अब नहीं चलेगा. अपने पुराने गौरव की पुनर्स्थापना हमारा लक्ष्य है. सामजिक सरोकारों को और व्यापक करना है जो हमारी खासियत थी.

टैग्स