ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

पटना में भीलवाड़ा जैसा कोरोना कांड, प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर और सभी स्टाफ आइसोलेट किये गए

PATNA : कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कहर बरपा रहा है लेकिन देश में सबसे ज्यादा कोरोना की दहशत राजस्थान के भीलवाड़ा में है। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक निजी नर्सि

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कहर बरपा रहा है लेकिन देश में सबसे ज्यादा कोरोना की दहशत राजस्थान के भीलवाड़ा में है। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर से कोरोना मेडिकल स्टाफ में फैला और फिर मरीजों में। राजधानी पटना में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। पटना में गुरुवार को जिस 20 साल के युवक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आया वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है। 


बताया जा रहा है कि 20 साल का युवक पटना के शरणम हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है। इस हॉस्पिटल में मुंगेर के उस कोरोना पेशेंट में अपना इलाज कराया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस पीड़ित शख्स ने शरणम हॉस्पिटल में कराया गया था। बताया जा रहा है कि जिस डॉक्टर ने मुंगेर के कोरोना पीड़ित का इलाज किया उसी डॉक्टर ने वार्ड बॉय का भी उपचार किया था। बाद में वार्ड बॉय का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद हड़कंप मच गया। 


गुरुवार को जिला प्रशासन के पास जैसे ही यह जानकारी पहुंची की शरणम हॉस्पिटल में कोरोना के संदिग्धों की तादाद बढ़ी हो सकती है आनन-फानन में जिला प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई। अस्पताल के 27 में से 13 कर्मचारियों का कोरोना वायरस कराया गया है जिसमें से एक युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। अस्पताल में वार्ड बॉय के चार परिजनों के अलावे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सहित 27 लोगों को अलग-अलग कमरे में आइसोलेशन पर रखा गया है। पटना जिला प्रशासन के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाले अन्य कर्मियों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ यहां कांड बिल्कुल भीलवाड़ा के कोरोना कांड के जैसा है।



टैग्स