ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में भारी बारिश का अलर्ट, ओले पड़ने की भी चेतावनी

PATNA : मौसम विभाग में पटना समेत कुछ अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से शाम 3:51 पर अलर्ट जारी किया गया है। उसके मुताबिक अगले कुछ घंटों म

पटना में भारी बारिश का अलर्ट, ओले पड़ने की भी चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : मौसम विभाग में पटना समेत कुछ अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से शाम 3:51 पर अलर्ट जारी किया गया है। उसके मुताबिक अगले कुछ घंटों में पटना के दक्षिणी भाग के साथ-साथ और जहानाबाद के इलाके में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही साथ ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 2 से 3 घंटे के लिए यह अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 7:00 बजे तक पटना समेत अरवल जहानाबाद में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। आपकों बता दें कि मौसम विभाग पहले ही बिहार में 12 और 13 मई को बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है।


बिहार के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया था। चक्रवाती तूफान आने की वजह से बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि पटना का मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई थी लेकिन अब पटना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना के दक्षिणी भाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


वही जहानाबाद और अरवल जिले में भी इसी कैटेगरी के तहत वार्निंग मैसेज जारी किया गया है। पटना के विक्रम,पालीगंज, मसौढ़ी और दुल्हन बाजार प्रखंड के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

टैग्स