ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में बेकाबू हाइवा ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव के पास की है। दोनों पति-पत्

पटना में बेकाबू हाइवा ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव के पास की है। दोनों पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा ने दोनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाइवा भी बीच सड़क पर पलट गया।


मृतक पति-पत्नी की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विजय यादव और उसकी 45 वर्षीय पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय यादव की पत्नी सरोज देवी के फूफा का निधन दीपावली की रात हो गया था। मंगलवार की सुबह दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए धनरूआ थाना क्षेत्र के ननौर गांव जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइवा को जब्त कर उसके ड्राइवर और खलासी की तलाश में जुट गई है। दीपावली की सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स