ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में बड़ा हादसा: 3 छठव्रती गंगा नदीं में डूबीं, स्थानीय लोगों ने एक को बचाया

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना सिटी अनुमंडल के खुशरूपुर इलाके में गंगा में स्नान करने के दौरान 3 छठव्रती नदी में डूब गयीं। इस दौरान छठ घाट पर अफर

पटना में बड़ा हादसा: 3 छठव्रती गंगा नदीं में डूबीं, स्थानीय लोगों ने एक को बचाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना सिटी अनुमंडल के खुशरूपुर इलाके में गंगा में स्नान करने के दौरान 3 छठव्रती नदी में डूब गयीं। इस दौरान छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तीनों महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। 


काफी मशक्कत के बाद लोगों ने एक छठव्रति महिला को तो बचा लिया लेकिन दो अन्य महिलाओं का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों महिलाएं गहरे पानी में डूब गयी है। एसडीआरएफ की टीम लापता महिला की खोजबीन में जुटी है।


पटनासिटी अनुमंडल खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट पर यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि छठ पूजा का आज खरना पूजा है। खरना पूजा का प्रसाद तैयार करने से पहले तीन महिलाएं गंगा नदीं में स्नान करने के लिए आईं थी तभी नदी के गहरे पानी में तीनों समा गयीं और यह हादसा हुआ। 


तीनों महिला को डूबता देख स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह एक महिला को बचा पाने में उन्हें सफलता मिल गयी लेकिन दो अन्य महिलाओं का पता नहीं चल पाया। लोगों ने उन्हें खोजने की भरपूर कोशिश की लेकिन अभी भी दोनों महिला लापता है।


तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। महिलाओं की खोजबीन में पुलिस प्रशासन द्वारा कोताही बरती जाने की बात स्थानीय लोग कर रहे हैं इसे लेकर लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। लोग एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाने की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता