ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पटना में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ हो रही है तेज बारिश

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. पटना के कई इलाकों गरज के साथ तेज बारिश हो रही है. वहीं दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. पटना के कई इलाकों गरज के साथ तेज बारिश हो रही है.  वहीं दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. 

पटना सहित बिहार के कई जिलों में रविवार की सुबह से ही अचानक काले घने बादल आसमान में मंडराने लगे और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है. आंधी बारिश से एक तरफ  लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं इससे खेतों में लगी फसल पर बुरा असर पड़ा है.

बता दें कि मौसम विभाग ने शनिवार को ही एक बार फिर से कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के अंदर साइक्लोन सर्किल का इलाका झारखंड, मध्यप्रदेश, के साथ ही साथ उत्तर बिहार के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से पह भी असर डालना शुरू कर चुका है, जिसके कारण  29 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में पटना समेत बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बताई थी.