ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में बड़ा रेल हादसा टला, बेपटरी होने से बाल-बाल बची गरीब रथ एक्सप्रेस

PATNA : राजधानी पटना के मोकामा में आज एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। दरअसल, भागलपुर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ रविवार को डिरेल होने से बच गई। मोकामा स्टेशन के पास ममरखाबाद ह

पटना में बड़ा रेल हादसा टला, बेपटरी होने से बाल-बाल बची गरीब रथ एक्सप्रेस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के मोकामा में आज एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। दरअसल, भागलपुर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ रविवार को डिरेल होने से बच गई। मोकामा स्टेशन के पास ममरखाबाद हॉल्ट पर प्लेटफार्म निर्माण कार्य चल रही है। हॉल्ट पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। जहां मिट्टी लेकर पहुंचे टैक्टर चालक ने मिट्टी भरे ट्रॉली को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया था। इसी दौरान गरीब रथ वहां पहुंच गई और मिट्टी भरे ट्रॉली से टकरा गई।


ट्रॉली ट्रेन की इंजन में काफी दूर तक फंसी रही, जिसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक गरीब रथ पंडारक स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। बाद में तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को लेकर फरार हो गया। 


इधर, मोकामा स्टेशन पर ही एक दूसरी ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिससे ट्रेन करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। क्यूल से दूसरा इंजन आने के बाद पटना से हटिया जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान रेल यात्री परेशान दिखे।

टैग्स