ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार में एक तरफ भारी बारिश से तबाही मची हुई है. वहीं, दूसरी ओर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक तरफ भारी बारिश से तबाही मची हुई है. वहीं, दूसरी ओर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात जिले के पटनासिटी इलाके की है. जहां बाईपास थाना इलाके के मरचा मरची रोड में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में की गई है. उपेंद्र, मरचा मरची गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि युवक को फ़िलहाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कई इलाकों में पुलिस छापेमारी कर रही है.