ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

अभी-अभी : पटना में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना जिले से जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन मे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना जिले से जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात पटना जिले के बख्तियारपुर थाना इलाके की है. जहां बेलथाम गांव में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश में दो शक्श को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. दोनों शख्स फुदेना पासवान एवं राजन ठाकुर की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों जख्मियों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिन्होनें पुलिस को घटना की सूचना दी. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष के अनुसार स्थानीय संगतपर निवासी लक्ष्मण पासवान उर्फ पुकिया एवं बेलथान निवासी रुदल यादव के बीच पुरानी अदावत चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी गोलीबारी हुई है.