ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

पटना में अनशन पर बैठे AKU के छात्रों की बिगड़ी हालत, PMCH भेजा गया

PATNA : पटना से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना में अनशन पर बैठे छात्रों का हालत बिगड़ गयी है। गर्दनीबाग में धरना पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पीएमसीएच भेजा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना  में अनशन पर बैठे छात्रों का हालत बिगड़ गयी है। गर्दनीबाग में धरना पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पीएमसीएच भेजा गया है।

पटना में अनशन पर बैठे AKU के छात्रों की बिगड़ी हालत, PMCH भेजा गया

अनशन पर बैठे दो छात्रों की हालत ज्यादा बिगड़ गयी है जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच भेजा गया है। परीक्षा की तिथि की घोषणा की मांग को लेकर छात्र अनशन पर बैठे हैं। पिछले तीन दिनों से छात्रों का अनशन चल रहा है। नवीन कुमार नाम के छात्र की हालत ज्यादा ही बिगड़ गयी है। 


ये सभी छात्र आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के छात्र हैं। छात्रों की मांग  है परीक्षा की तिथि घोषित की जाए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के अडियल रवैये की वजह से उनका कैरियर चौपट हो रहा है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वे अनशन पर डटे रहेंगे। 

पटना में अनशन पर बैठे AKU के छात्रों की बिगड़ी हालत, PMCH भेजा गया

विरोध कर रहे छात्रों ने बताया कि आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले चार इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन हजार छात्रों का भविष्य दांव पर है। छात्रों का कहना है कि पिछले दो महीने से वे सीएम सचिवालय से लेकर राजभवन सभी जगहों का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सभी छात्र सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर आंदोलन करने को बाधित हुए हैं। हमलोगों की एक की मांग है कि जल्द से जल्द परीक्षा ली जाए ताकि हमारा भविष्य दांव पर न लगे। छात्रों ने बताया कि बहुत सारे छात्रों का प्लेसमेंट भी हो चुका है।




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता