ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में अब भी छिपे हैं 8 विदेशी जमाती, आप भी दे सकते हैं जानकारी

PATNA : टूरिस्ट वीजा लेकर विदेश से आए जमाती सरकार के लिए सरदर्द बने हुए हैं। राजधानी पटना में विदेश से आए अब तक कुल 17 जमातियों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है लेकिन अभी भी 8 व

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : टूरिस्ट वीजा लेकर विदेश से आए जमाती सरकार के लिए सरदर्द बने हुए हैं। राजधानी पटना में विदेश से आए अब तक कुल 17 जमातियों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है लेकिन अभी भी 8 विदेशी जमाती पटना में छिपे बैठे हैं। पुलिस लगातार इन जमातियों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। 


बताया जा रहा है कि विदेश से आए कुल 25 जमाती पटना पहुंचे थे। जिनमें से 10 को दीघा और 7 जमातियों को फुलवारीशरीफ से पकड़ा गया था। दीघा इलाके में स्थानीय लोगों की निशानदेही पर जमातियों को एक मस्जिद से निकाला गया और बाद में उनको क्वॉरंटाइन किया गया था लेकिन अब वीजा उल्लंघन के मामले में उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 


सरकार के पास विदेशी जमातियों का जो डाटा मौजूद है उसके मुताबिक अभी भी पटना में 8 जमाती छिपे हुए हैं। पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि यह जमाती कहां ठिकाना बनाया बैठे हैं लेकिन लगातार इनकी तलाश में छापेमारी जारी है। अगर इन जमातियों के बारे में आपको भी कोई जानकारी हो तो पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे सकते हैं।

टैग्स