ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के तीन बड़े मॉल को छोड़ बाकी आज से खुलेंगे, जिला प्रशासन ने अनलॉक की तरफ बढ़ाया कदम

PATNA : कोरोना काल में पहली बार राजधानी पटना के छोटे - बड़े शॉपिंग मॉल आज से खुल जाएंगे। पटना जिला प्रशासन ने अनलॉक की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए यह फैसला किया है। पटना के तीन बड

पटना के तीन बड़े मॉल को छोड़ बाकी आज से खुलेंगे, जिला प्रशासन ने अनलॉक की तरफ बढ़ाया कदम
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में पहली बार राजधानी पटना के छोटे - बड़े शॉपिंग मॉल आज से खुल जाएंगे। पटना जिला प्रशासन ने अनलॉक की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए यह फैसला किया है। पटना के तीन बड़े शॉपिंग मॉल को छोड़कर बाकी को खोलने की इजाजत जिला प्रशासन ने दे दी है। पटना के पीएंडएम मॉल, सेंट्रल मॉल और पटना वन मॉल को फिलहाल बंद रखा जाएगा। 


पटना जिला प्रशासन तीन बड़े मॉल को खोलने पर फैसला 6 सितंबर के बाद लेगा। बाकी सभी छोटे बड़े मॉल आज से खुल जाएंगे हालांकि यहां कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। सभी स्टोर में आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। मॉल्स में आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। 


पटना जिला प्रशासन ने जिन मॉल को खोलने की अनुमति दी है उनमें रिलायंस ट्रेंड्स, वी मार्ट, विशाल मेगा मार्ट, पैंटालून, मैक्स, ब्रांड फैक्ट्री, वेस्टसाइड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा सभी इलाकों में छोटे-बड़े मॉल्स को खोलने की अनुमति दे दी गई है। पटना के सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने कहा है कि राजधानी के तीन बड़े मॉल्स पर फैसला 6 सितंबर के बाद होगा।



टैग्स