ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में आज से ब्रेड हुआ महंगा, 10 रुपये तक बढ़े दाम

PATNA : राजधानी में ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. ब्रेड निर्माता कंपनियों ने ब्रेड के दाम में दो से लेकर 10 रुपये प्रति पैकेट तक की बढ़ोतरी कर दी है. हर वेरायटी और हर व

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी में ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. ब्रेड निर्माता कंपनियों ने ब्रेड के दाम में दो से लेकर 10 रुपये प्रति पैकेट तक की बढ़ोतरी कर दी है. हर वेरायटी और हर वजन के ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इसके पीछे ब्रेड कंपनियां कच्चे माल में तेजी को कारण बता रही हैं. एसोसिएशन संगठित नहीं होने के कारण कंपनियां अपने-अपने स्तर पर कीमतों में इजाफा कर रही हैं.


200 ग्राम से 800 ग्राम तक के ब्रेड का 2 से 10 रुपये प्रति पैकेट दाम बढ़ाया गया है. अगर केवल 400 ग्राम वाले ब्रेड की बात करें तो इसके दाम में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इसी हिसाब से 800 ग्राम वाले ब्रेड के दाम में भी प्रति पैकेट 10 रुपये तक का इजाफा किया गया  है. जानकारी के अनुसार फिलहाल मॉरिश ने 5 रुपये प्रति पैकेट तक दाम बढ़ा दिया है. मॉरिश के सेल्स हेड रुपेश मिश्रा ने बताया कि नयी दर रविवार से लागू होगी. महाराजा कंपनी  ने 350 ग्राम वाले ब्रेड की कीमत 25 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये प्रति पैकेट कर दिया है.


400 ग्राम का ब्राउन ब्रेड 30 रुपये प्रति पैकेट से बढ़कर 35 रुपये प्रति पैकेट हो गया है.   इसके अलावा मदर ब्रेड ने भी कीमत बढ़ायी है. महंगाई के बारे में पूछने पर ब्रेड कंपनी महाराजा के प्रमुख एनके अग्रवाल ने बताया कि ब्रेड तैयार करना लगातार महंगा होता जा रहा है. मैदा, चीनी के साथ ही लेबर भी महंगा हो गया है. ब्रेड निर्माता कंपनियों की ओर से बताया जा रहा है कि ब्रेड की कीमत तीन साल बाद बढ़ी है. बिलास फूड प्रोडक्ट्स के मिहिर टेकरीवाल ने बताया कि उत्पाद में लगने वाले सभी कच्चे माल की कीमत में गत दो साल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है और गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए मूल्य बढ़ाना जरूरी था.